
सऊदी शख्स ने इतनी खूबसूरती से गाया हिंदी गाना, वायरल हुआ वीडियो; देखें
AajTak
रियाद स्थित भारतीय दूतावास में हिंदी दिवस के अवसर पर एक प्रोग्राम रखा गया. इस दौरान सऊदी सिंगर अहमद सुल्तान ने बॉलीवुड गाना 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गाकर सभी का दिल जीत लिया. अहमद हिंदी गानों के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं.
सोमवार को रियाद स्थित भारतीय दूतावास में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए. दूतावास में सऊदी अरब के सिंगर अहमद सुल्तान मैमानी ने मशहूर बॉलीवुड गाना 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गाया. सऊदी सिंगर ने जिस खूबसूरती से हिंदी गाना गाया, उसकी काफी तारीफ हो रही है. भारतीय दूतावास ने हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें भारतीय समुदाय के लोगों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे.
कार्यक्रम के दौरान मैमानी ने कहा, 'मैं बचपन से हिंदी गाने बहुत सुनता हूं. मैं बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं आज अपने फेवरेट गानों में से एक गाने जा रहा हूं जो सऊदी अरब के दिल से भारत के लिए है.'
हिंदी गाना गाते हुए सऊदी अरब के सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनके सुरीली आवाज और सही हिंदी उच्चारण की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि संगीत सीमाओं का मोहताज नहीं है.
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'एक सऊदी नागरिक को हिंदी से प्यार करते और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाते हुए सुनकर बहुत अच्छा लगा. इस तरह की सुंदर चीजें भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव को दिखाती हैं. ये बताती हैं कि कैसे भाषा और संगीत देशों को जोड़ते हैं.'
हिंदी दिवस प्रोग्राम में सऊदी नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और भारतीय स्कूलों के बच्चे भी वहां पहुंचे थे. सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने प्रोग्राम का उद्घाटन किया था.
अहमद अल मैमानी, जिन्हें अहमद सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है, बचपन से ही बॉलीवुड के प्रति लगाव रखते थे. खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हिंदी सिनेमा को वीएचएस कैसेट्स के जरिए देखा, क्योंकि उस समय सऊदी अरब में सिनेमा हॉल मौजूद नहीं थे. हिंदी सिनेमा के प्रति उनकी यह दीवानगी की वजह से ही वो हिंदी गानों की तरफ आकर्षित हुए.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








