
सऊदी क्राउन प्रिंस के सामने झुकने पर मजबूर हुए बाइडेन
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से एक वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मिलने वाले हैं. खाड़ी देशों की यात्रा पर बाइडेन इस महीने के अंत में जाएंगे. अपनी यात्रा के दौरान बाइडेन सऊदी अरब से तेल उत्पादन को बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने के सिलसिले में बात कर सकते हैं.
तेल की बढ़ती कीमतें अमेरिकी राष्ट्रपति की डेमोक्रेटिक पार्टी के भविष्य के लिए खतरा पैदा कर रही है जिसे देखते हुए जो बाइडेन ने एक अहम फैसला लिया है. सऊदी अरब के जिस क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन सलमान को पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हैं और जिनसे फोन पर भी बात करने से बाइडेन ने इनकार कर दिया था, अब वो उनसे मिलने वाले हैं.
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन इस महीने के अंत में नेटो और जी-7 देशों की बैठक के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाएंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान वो सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी इस यात्रा के दौरान बाइडेन सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलेंगे. जो बाइडेन के सत्ता में आने के बाद से ही सऊदी अरब और अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं और खाड़ी देश रूस का करीबी होता जा रहा है. बाइडेन सऊदी अरब को खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर निशाना बनाते रहे हैं.
सऊदी पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या के लिए बाइडेन प्रिंस सलमान को दोषी मानते हैं. बाइडेन प्रशासन ने एक रिपोर्ट भी जारी की थी जिसमें जमाल खाशोज्जी की हत्या के लिए प्रिंस सलमान को जिम्मेदार बताया गया था.
बाइडेन के सत्ता में आने के बाद ही राष्ट्रपति कार्यालय ने स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका केवल सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज से ही वार्ता करेगा. सऊदी के किंग के फैसलों पर हालांकि मोहम्मद बिन सलमान का ही प्रभाव है. लेकिन अमेरिका को अब अपने रुख में बदलाव करने की नौबत आ गई है.
तेल की मजबूरी

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









