
सऊदी क्राउन प्रिंस के इस कदम पर भड़के मुसलमान, बोले- ये नया काबा बना रहे
AajTak
सऊदी अरब के मेगा प्रोजेक्ट न्यू मुरब्बा के तहत बनाए जा रहे विशाल संरचना मुकाब पर विवाद खड़ा हो गया है. मुसलमानों का कहना है कि इसकी आकृति पवित्र काबा की तरह है. उनका कहना है कि क्राउन प्रिंस सलमान मनोरंजन का अपना 'काबा' बना रहे हैं.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट विजन 2030 के तहत राजधानी रियाद के केंद्र में New Murabba नामक एक बेहद आधुनिक शहर का निर्माण करने जा रहे हैं. सरकार ने इस प्रस्तावित शहर का एक वीडियो जारी किया है जिसमें शहर के मुख्य आकर्षण उसकी विशाल इमारत, Mukaab के बारे में जानकारी दी गई है. इस विशाल इमारत की संरचना को देखकर मुसलमान बेहद गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर सऊदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि मुकाब की विशाल इमारत मक्का में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल काबा की संरचना के समान है. काबा और मुकाब का अर्थ अरबी में एक ही होता है- घनाकार आकृति. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि क्राउन प्रिंस सलमान एक अलग काबा बना रहे हैं जो मनोरंजन के लिए है.
गुरुवार को एसबीएस ने न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के लॉन्च की घोषणा की जिसका मकसद 'रियाद में दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर' विकसित करना है.
रिपोर्ट के अनुसार, न्यू मुरब्बा में एक संग्रहालय, टेक्नोलॉजी और डिजाइन यूनिवर्सिटी, एक विशालकाय थिएटर और अन्य मनोरंजन और सांस्कृतिक स्थल होंगे. इनके अलावा शहर में हरियाली का भी खास ख्याल रखा जाएगा और पैदल यात्रियों के लिए भी रास्ते बनाए जाएंगे
रिपोर्ट में बताया गया, 'इस शहर में मुकाब नामक एक विशाल इमारत बनाई जाएगी जो एक मील का पत्थर साबित होगा. सभी नई तकनीकों से लैस यह इमारत 400 मीटर ऊंची, 400 मीटर चौड़ी और 400 मीटर लंबी दुनिया में सबसे बड़ी इमारतों में से एक होगी.'
कहा जा रहा है कि क्यूब के आकार की इमारत में नज्दी स्थापत्य शैली का इस्तेमाल किया जाएगा. नज्द सत्तारूढ़ अल-सऊद राजवंश के पूर्वजों की पैतृक मातृभूमि रही है. मुकाब कथित तौर पर न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के आकार की 20 इमारतों के बराबर होगा. इसके केंद्र में एक विशाल सर्पिल टावर बनाया जाएगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











