
सऊदी और पाकिस्तान की दोस्ती इस्लाम के कारण या असली वजह कुछ और?
AajTak
पाकिस्तान एक बार फिर से डिफॉल्ट होने की कगार पर है और एक बार फिर से वह सऊदी अरब से उम्मीद लगाए हुए है. हो सकता है कि सऊदी अरब इस बार भी पाकिस्तान को बचा ले. लेकिन सऊदी पाकिस्तान को बार-बार बचाता क्यों है? इस रिपोर्ट में पढ़िए सऊदी और पाकिस्तान की दोस्ती की कहानी.
शहबाज शरीफ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने एक साल भी नहीं हुआ है और वह दो बार सऊदी अरब जा चुके हैं. वहीं, जनरल सैयद असीम मुनीर के पास पाकिस्तानी सेना की कमान आए डेढ़ महीने हुए हैं और इसी महीने पांच जनवरी को उन्होंने भी सऊदी अरब का दौरा किया.
इसके पहले के भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख सऊदी अरब का आए दिन दौरा करते रहे हैं. इमरान खान भी साल 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने भी पहला विदेश दौरा सऊदी अरब का ही किया था. इसके बाद वह कई बार सऊदी अरब गए.
इससे पता चलता है कि पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब कितनी अहमियत रखता है. अभी पाकिस्तान एक बार फिर से डिफॉल्ट होने की कगार पर पहुंच गया है.
उसका विदेशी मुद्रा भंडार महज पांच अरब डॉलर के करीब है. यह रकम तीन हफ्ते के आयात बिल से ज्यादा नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान एक बार फिर से सऊदी अरब की ओर देख रहा है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पिछले हफ्ते ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सऊदी अरब कुछ दिनों में पैसा देगा. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सऊदी अरब या तो तीन अरब डॉलर का कर्ज देगा या अपने पुराने कर्ज को चुकाने की मियाद बढ़ा देगा. लेकिन पाकिस्तान का संकट तीन अरब डॉलर से आगे का है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पांच जनवरी को ब्रिटिश अखबार द गार्डियन में एक लेख लिखा है और उसमें बताया कि उनका मुल्क किस तरह संकट में समाया हुआ है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील भी की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











