
सऊदी अरब ने दिया धोखा, अमेरिका ने 38 सालों में पहली बार उठाया ऐसा कदम
AajTak
ओपेक प्लस के तेल उत्पादन में कटौती से परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूएस स्ट्रैटेजिक रिजर्व से 15 मिलियन बैरल तेल निकालने का ऐलान किया है. बाइडन के इस फैसले की वजह से साल 1984 से लेकर अब तक यूएस स्ट्रैटेजिक रिजर्व अपने सबसे निचले स्तर पर होगा.
तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस के तेल उत्पादन में कटौती के बाद से ही अमेरिका परेशान है. ओपेक प्लस संगठन में सऊदी अरब का दबदबा है लेकिन सऊदी ने अमेरिका की तेल उत्पादन बढ़ाने की मांग को पूरी तरह अनसुना कर दिया. सऊदी अरब से मिले झटके के बाद बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएस स्ट्रैटेजिक रिजर्व से 15 मिलियन बैरल तेल निकालने का ऐलान कर दिया है. बाइडेन के इस फैसले के बाद यूएस स्ट्रैटेजिक रिजर्व साल 1984 के बाद पहली बार अपने सबसे निचले स्तर पर होगा.
अमेरिका में मिड टर्म चुनाव से पहले जो बाइडन का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है. ओपेक प्लस के फैसले के बाद से ही जो बाइडन को चिंता थी कि तेल की बढ़ती कीमतों का असर कहीं चुनाव पर न पड़ जाए.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि 15 मिलियन बैरल तेल निकालने के बाद 180 मिलियन बैरल निकालने का वह लक्ष्य पूरा हो जाएगा, जिसको लेकर बाइडन प्रशासन ने मार्च में ऐलान किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह फैसला अमेरिका के बाजार में स्थिरता और तेल की कीमतों में गिरावट बनाए रखेगा, वो भी ऐसे समय में जब दूसरे देश इसके अस्थिरता के लिए कारण बन रहे हैं.
वहीं अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों को संदेश देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि सभी कंपनियों को मुनाफे का इस्तेमाल ज्यादा स्टॉक जमा करने में नहीं करना चाहिए. अभी तो बिल्कुल नहीं, जब एक जंग छिड़ी हुई है. बाइडन ने कहा कि सभी कंपनियों को अपने लाभ का इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाने और रिफाइनिंग के लिए करना चाहिए.
क्या होगा रिजर्व से 15 मिलियन तेल निकालने का असर

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








