
सऊदी अरब को अपनी एटमी ताकत देगा पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हमारे पास जो भी है, हम उन्हें देंगे!
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि देश का परमाणु कार्यक्रम जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब को उपलब्ध कराया जाएगा. यह घोषणा दोनों देशों के बीच हुए नए रक्षा समझौते के तहत की गई है, जो खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और इजरायल की धमकियों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने का संकेत है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि देश का परमाणु कार्यक्रम अगर जरूरत पड़ी तो सऊदी अरब को उपलब्ध कराया जाएगा. यह ऐलान पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए नए रक्षा समझौते के तहत किया गया है. यह पहली बार है जब इस्लामाबाद ने साफतौर पर माना है कि उसने अपने परमाणु हथियारों की छतरी सऊदी अरब तक फैला दी है.
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के गुरुवार देर रात दिए गए इस बयान से इस हफ्ते पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते की अहमियत को समझा जा सकता है. दोनों देशों के बीच कई दशकों से सैन्य रिश्ते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी को पूरी तरह बदल देगी सऊदी-PAK डील', बोले जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट इयान ब्रेमर
खाड़ी में फैला इजरायल का खौफ
विश्लेषकों के मुताबिक यह कदम इजरायल को संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है. इजरायल को लंबे समय से मिडिल ईस्ट का अकेला परमाणु हथियार संपन्न देश माना जाता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले हफ्ते इजरायल ने कतर में हमास नेताओं को निशाना बनाते हुए हमला किया था, जिसमें छह लोग मारे गए थे. इस घटना के बाद खाड़ी अरब देशों में अपनी सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं. यह सब उस वक्त हो रहा है जब गाजा पट्टी में जारी इजरायल-हमास युद्ध ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है. ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी को दिए इंटरव्यू में आसिफ से सवाल पूछा गया कि क्या पाकिस्तान को परमाणु हथियारों से मिलने वाली ताकत और डराने वाली क्षमता सऊदी अरब को भी मिलेगी? इस पर आसिफ ने जवाब दिया, 'मैं पाकिस्तान की परमाणु क्षमता के बारे में एक बात साफ कर दूं. यह क्षमता हमने बहुत पहले ही हासिल कर ली थी, जब हमने परीक्षण किए थे. तब से हमारी फौजें जंग के मैदान के लिए प्रशिक्षित हैं.'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








