
सऊदी अरब के हाथ लगा बड़ा खजाना! अब और बढ़ेगा दबदबा
AajTak
सऊदी अरब कच्चे तेल के बड़े उत्पादकों में से एक है. अब उसे तेल के क्षेत्र में ही बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. तेल कंपनी अरामको ने तेल और गैस के बड़े फील्ड खोजे हैं.
सऊदी अरब को एक बड़ा खजाना हाथ लगा है. सऊदी किंगडम के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने बताया कि सऊदी के पूर्वी प्रांत और Empty Quarter रेगिस्तान में तेल और गैस के सात नए भंडार मिले हैं. ये खोज सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने की है.
सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया, 'प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरामको ने दो तेल फील्ड, लाइट अरब कच्चे तेल की एक फील्ड, दो प्राकृतिक गैस की फील्ड और दो प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की है.'
सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में दो तेल फील्ड और एक तेल भंडार मिला है जबकि प्राकृतिक गैस के दो फील्ड और दो भंडार Empty Quarter क्षेत्र में खोजे गए हैं.
सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में खोजे गए तेल फील्ड
किंगडम के पूर्वी प्रांत में दो तेल फील्ड खोजे गए हैं- अल-लादम और अल-फारूक. ये दोनों ही तेल फील्ड पहले खोजे गए तेल फील्ड से अलग हैं. अल-लादम-2 कुएं से प्रति दिन 5,100 बैरल की दर से अरब लाइट क्रूड निकाला जा रहा है, साथ ही प्रति दिन 49 लाख मानक क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस भी निकाली जा रही है. अल-फारूक-4 कुएं से प्रतिदिन 4,557 बैरल की दर से बहुत हल्का अरब क्रूड निकाला जा रहा है, साथ ही प्रति दिन 37.9 लाख मानक क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन हो रहा है.
पूर्वी प्रांत में ही मिला गैस फील्ड

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











