
सऊदी अरब के जेद्दा में भीषण सड़क हादसा, 9 भारतीय नागरिकों की मौत
AajTak
पश्चिमी सऊदी अरब के पास जेद्दा में एक सड़क हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. बुधवार को जेद्दा में भारतीय मिशन ने ये जानकारी दी है. मिशन ने कहा कि वह इस मामले में पूरा समर्थन कर रहा है. वह अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है.
पश्चिमी सऊदी अरब के पास जेद्दा में एक सड़क हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. बुधवार को जेद्दा में भारतीय मिशन ने ये जानकारी दी है. मिशन ने कहा कि वह इस मामले में पूरा समर्थन कर रहा है. वह अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है.
इस हादसे के बारे में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जेद्दा के पास हुए सड़क हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूरा सहयोग कर रहा है. अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं. हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं. आगे के सवालों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन बनाई गई है.
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह इस हादसे और लोगों की मौत के बारे में जानकर दुखी हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत से बात हुई जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं. वह इस दुखद स्थिति में पूरा समर्थन दे रहे हैं."

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









