
सऊदी अरब के इस कदम से पुतिन को मिली और ताकत
AajTak
रूस पर अमेरिका और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है लेकिन सऊदी अरब इसे लेकर रूस का साथ देने से पीछे हटने को तैयार नहीं है. सऊदी अरब का कहना है कि ओपेक से राजनीति को दूर रखा जाए और इसके मूल्यों को महत्व दिया जाए. उसका कहना है कि वो ओपेक, जिसमें रूस भी शामिल है, को लेकर एक समझौता करने वाला है.
तेल निर्यातक देश सऊदी अरब, अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूस को ओपेक प्लस (Organisation Of Petroleum Exporting Countries, OPEC+) से बाहर निकालने को तैयार नहीं है. रूसी तेल पर यूरोपीय संघ भी जल्द ही पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने वाला है लेकिन इन सबके बाद भी सऊदी रूस से अपनी साझेदारी जारी रखेगा. सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा है कि सऊदी अरब ओपेक प्लस, जिसमें रूस भी शामिल है, से एक समझौता करने वाला है.
फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए प्रिंस अब्दुलअजीज ने कहा कि दुनिया को इसे राजनीतिक रंग न देते हुए ओपेक प्लस गठबंधन के मूल्यों की सराहना करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'सऊदी अरब ओपेक + के साथ एक समझौते पर काम करने की उम्मीद कर रहा है, जिसमें रूस भी शामिल है.'
ओपेक+ 24 तेल उत्पादक देशों का एक समूह है, जो 14 ओपेक सदस्यों और रूस सहित 10 गैर-ओपेक देशों से बना है. ओपेक प्लस को 2017 में तेल उत्पादन में बेहतर समन्वय और वैश्विक कीमतों को स्थिर करने के प्रयास में बनाया गया था.
प्रिंस अब्दुलअजीज की ओपेक प्लस को लेकर की गई टिप्पणी से अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों को एक कड़ा संदेश गया है. सऊदी अरब ने स्पष्ट कर दिया है कि वो रूस या उसके तेल निर्यात को अलग-थलग करने के पश्चिम के प्रयास में साथ नहीं देगा.
अमेरिका से सऊदी अरब के बिगड़ते संबंध
सऊदी अरब और अमेरिका के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है लेकिन जब से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पदभार संभाला है, दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान वॉशिंगटन पोस्ट के सऊदी पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या को लेकर भी अमेरिका के निशाने पर रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









