
सऊदी अरब की महिलाओं का नया रूप देख चौंकी दुनिया
AajTak
सऊदी अरब की कामकाजी महिलाओं के बीच बॉयकट हेयरस्टाइल बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है. ये हेयरस्टाइल किशोरावस्था की लड़कियों को भी खूब भा रहा है. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जब से हिजाब की अनिवार्यता को खत्म किया है, इस हेयरस्टाइल का चलन बढ़ा है.
सऊदी अरब की डॉक्टर सफी (बदला हुआ नाम) को जब राजधानी रियाद में नई नौकरी मिली तो उन्होंने अपने सफेद कोट के साथ ऐसा हेयरस्टाइल रखने का फैसला किया जिसके बारे में वो कुछ समय पहले तक सोच भी नहीं सकती थी. महिलाओं के कपड़े और रहन-सहन को लेकर कभी बेहद सख्त रहे सऊदी अरब में कभी किसी महिला ने नहीं सोचा था कि वो अपना हिजाब उतार बॉयकट हेयरस्टाइल रख सकेगी. लेकिन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश की रूढ़िवादी छवि को बदलने की अपनी मुहिम के तहत अब ये संभव कर दिया है.
महिलाएं अब घरों से निकलकर बाहर काम कर रही हैं और वो बिना बुर्के और हिजाब के भी देश की सड़कों पर घूम सकती हैं. महिलाओं को अब आजादी है कि वो अपने मनपसंद का हेयरस्टाइल अपना सकें. उन्हीं महिलाओं में एक हैं डॉक्टर सफी, जिन्होंने अपने लंबे बालों को कटवाकर उन्हें अपने मनपसंद बॉयकट हेयरस्टाइल में बदल लिया है.
सफी की तरह ही और कई कामकाजी महिलाएं भी इस हेयरस्टाइल को तेजी से अपना रही हैं. महिलाएं अब अपने बालों को ढकने वाले हिजाब को उतार इस बॉय कट के साथ आजादी के साथ अपना कामकाज कर रही हैं.
कामकाजी महिलाओं के बीच बढ़ रहा बॉय कट का चलन
क्राउन प्रिंस अपने महत्वाकांक्षी 'विजन 2030' के तहत देश की रूढ़िवादी छवि को सुधारकर देश में अधिक से अधिक विदेशी निवेश को आकर्षित करने की कोशिश में हैं. वह तेल पर सऊदी अर्थव्यवस्था की अर्थव्यवस्था की निर्भरता कम करना चाहते हैं.
वह सऊदी को व्यापार के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने और खाड़ी देशों की प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने की होड़ में सऊदी में कई तरह के सुधार कर रहे हैं. अधिक से अधिक महिलाओं को कामकाजी बनाना और उन्हें स्वतंत्रता देना उसी का एक हिस्सा है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








