
सऊदी अरब ऊंटों को 'लग्जरी होटल' में क्यों रख रहा? करोड़ों रुपये हो रहे खर्च!
AajTak
World's biggest camel beauty contest : दुनिया का सबसे बड़ा ऊंटों का ब्यूटी कांटेस्ट सऊदी अरब में होने जा रहा है. ये सारे ऊंट किंग अब्दुलअजीज महोत्सव (King Abdelaziz Festival) में होने वाली ऊंटों की सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं, जिसमें उन्हें काफी लग्जरी सुविधाएं मिल रही हैं.
आपने महिलाओं के ब्यूटी कॉन्टेस्ट / सौंदर्य प्रतियोगिता (Beauty contest) के बारे में सुना होगा, पुरुषों के ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में सुना होगा यहां तक कि बच्चों के ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में भी सुना होगा और कई बार देखा भी होगा. लेकिन क्या आपने जानवरों के ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में सुना है ?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









