
संसद में 'SIR' मुद्दा क्यों उठा रहा है विपक्ष, बिहार में तो चला नहीं?
AajTak
शीतकालीन सत्र शुरू होते ही संसद का माहौल एक बार फिर राजनीतिक टकराव की वजह बन गया है. टकराव का सबसे बड़ा मुद्दा तो SIR है, लेकिन दिल्ली ब्लास्ट और प्रदूषण भी विपक्ष के एजेंडे में शामिल हैं. सरकार तो पहले ही साफ कर चुकी है कि SIR पर चर्चा का सवाल ही नहीं पैदा होता.
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है. सत्र पहले से ही छोटा रखा गया है, सत्र 19 दिसंबर को खत्म हो जाएगा. शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार एटॉमिक एनर्जी बिल, हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल और कॉर्पोरेट लॉ (संशोधन) बिल, 2025 सहित 10 बिल पेश कर सकती है.
सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें में विपक्ष के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए थे. शीतकालीन सत्र में सरकार अपने विधेयकों पर फोकस रहेगी, जबकि विपक्ष कई मुद्दों को उठाएगा, ये सब पहले ही साफ हो गया है. बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना था, किसी ने नहीं कहा कि संसद नहीं चलेगी या चलने नहीं देगी. कुछ नेताओं ने कहा कि वे SIR पर सदन में हंगामा कर सकते हैं. मैं सकारात्मक रूप से कह रहा हूं कि हम विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार हैं. संसद सबकी है.
शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के जरिए कहा, मेरा सभी दलों से आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में पराजय की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए, और ये शीतकालीन सत्र विजय के अहंकार में भी परिवर्तित नहीं होना चाहिए.
SIR जैसे मसले पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तो पहले से ही संसद सत्र शुरू होने का इंतजार कर रहा था, गांधी परिवार के खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की एफआईआर ने नया मुद्दा दे दिया है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने तो यहां तक कह डाला है कि SIR पर बहस नहीं हुई तो संसद चलने ही नहीं देंगे - दिल्ली ब्लास्ट और राजधानी में बेकाबू हो चुके प्रदूषण जैसे मुद्दे भी विपक्षी दलों के हंगामे की फेहरिस्त में हैं ही.
संसद में सरकार और विपक्ष फिर आमने-सामने
लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर वेल में पहुंच गए. स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से सीट पर लौट जाने की अपील की. अपील बेअसर रही. फिर कुछ नसीहत और नाराजगी जताने के साथ ही स्पीकर बिरला ने थोड़ी देर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








