
संसद में जाति पर जंग... अनुराग ठाकुर के बयान पर विपक्ष ने की माफी की मांग, जमकर हंगामा
AajTak
अनुराग ठाकुर की ओर से राहुल गांधी की जाति को लेकर दिए गए बयान पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर देश में अराजकता भ्ड़काने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी को लेकर अनुराग ठाकुर के बयान पर संसद में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी रही. विपक्ष के नारों का शोर बढ़ा और विपक्षी सदस्य 'वी वांट कास्ट सेंसस' के पोस्टर जब लहराने लगे, स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भी कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी.
स्पीकर ने कहा कि बीएससी में पहले ही तय हो चुका है कि कोई भी माननीय सदस्य तख्ती लेकर नहीं आएगा. ये नहीं चलेगा. स्पीकर ने विपक्ष के सदस्यों से कहा कि आप नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही में गतिरोध उत्पन्न करने, इसे बाधित करने के लिए आए हैं. ये नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि आपके पास कोई मुद्दा नहीं है. आपने इनको कहा, इन्होंने आपको कहा. स्पीकर ने इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री का नाम लिया.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रवैये को गलत बताते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया. रिजिजू ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि ये रवैया गलत है. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हम इसका खंडन करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, दिनभर जाति-जाति करते है. लेकिन अगर किसी ने उनसे जाति पूछ ली तो देखिए कैसे करते है.
रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की सेना का मनोबल गिराया है. कांग्रेस देश में हिंसा और अराजकता भड़काने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस देश को कमजोर करने का काम कर रही है. हमलोग रूल्स और रेग्युलेशन के साथ जाएंगे. इस दौरान विपक्ष के सदस्यों ने वी वांट कास्ट सेंसस लिखे पोस्टर भी लहराए.
इससे पहले, शिवसेना यूबीटी के सांसद उद्धव ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी को तो बीजेपी वाले गाली देते रहते हैं. गाली खानी पड़ेगी अगर गरीबों की आवाज उठानी है तो. उन्होंने कहा कि गरीबों को राहुल गांधी से बहुत उम्मीद है. बीजेपी का तो काम ही सभी को गाली देना है. गाली तो महात्मा गांधी को भी पड़ी थी, पर उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जाति जनगणना के लिए हम गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को तमीज सिखनी चाहिए.
शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि टेंशन में हैं इसलिए खिसिया गए हैं. पता है कि थोड़े दिन में विपक्ष में बैठना है इनलोगों को. इसलिए ही ये लोग जाति-धर्म की बात करते हैं. गौरतलब है कि एक दिन पहले लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जो लोग दिन-रात जाति-जाति करते हैं, उन्हें अपनी जाति का पता नहीं. अनुराग के इस बयान पर राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे सदस्य भड़क गए थे. राहुल गांधी ने कहा था कि अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है, मेरी इंसल्ट की है. मैं इनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहूंगा.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








