
संसद में कौन करता है माइक ऑन और ऑफ? जानिए क्या हैं इसके नियम
AajTak
संसद में कथित तौर पर विपक्षी नेताओं के माइक बंद करने को लेकर सियासी घमासान जारी है. राहुल गांधी ने लंदन में एक कार्यक्रम में कहा कि वे जब संसद में बोलते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है. बीजेपी राहुल के इस बयान को लेकर उनपर निशाना साध रही है. ऐसे में जानतेे हैं कि आखिर माइक कौन ऑन या ऑफ करता है और इसकी प्रक्रिया क्या है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि संसद में उनका माइक बंद कर दिया जाता है और उनकी आवाज दबा दी जाती है. वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उनका माइक्रोफोन तीन दिनों के लिए म्यूट कर दिया गया था. ऐसे में इन आरोपों ने सब के मन में एक सवाल पैदा कर दिया है कि आखिर संसद में कौन माइक बंद करता है और इसे बंद करने के आखिर क्या नियम हैं?
सदन में प्रत्येक सांसद की सीट तय होती है. सीट पर माइक्रोफोन डेस्क से जुड़ा होता है. इनका अपना नंबर होता है. संसद के दोनों सदनों में चैंबर होता है, जहां साउंड टेक्नीशियन बैठते हैं. ये सदन से जुड़े अधिकारी होते हैं जो लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को ट्रांसक्राइव और रिकॉर्ड करते हैं.
चैंबर में इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड होता है. यहां से माइक्रोफोन खोले या बंद किए जा सकते हैं. चैंबर में लगे ग्लास के जरिए ये अधिकारी सदन की कार्यवाही को देख सकते हैं. यह निचले सदन के मामले में लोकसभा सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा और उच्च सदन के मामले में राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा संचालित होता है.
एक्सपर्ट और संसद कवर करने वाले पत्रकारों का कहना है कि माइक्रोफोन को चालू और बंद करने की एक निर्धारित प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि सदन के अध्यक्ष नियमों के मुताबिक ही माइक्रोफोन को बंद करने का निर्देश दे सकते हैं. आम तौर रप सदन में हंगामे के दौरान इस शक्ति का इस्तेमाल किया जाता है. दोनों सदनों में माइक्रोफोन को मैन्युअल रूप से चालू और बंद किया जाता है.
डीएमके के राज्यसभा सांसद और जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन ने बताया कि माइक्रोफोन राज्यसभा के सभापति के निर्देश पर चालू किए जाते हैं. जब को सदस्य बोलता है तो उसका माइक चालू कराया जाता है.
विल्सन ने बताया कि शून्य काल में एक सदस्य को बोलने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाता है. जब तीन मिनट हो जाते हैं, तो अपने आप ही माइक बंद हो जाता है. जब बिल या मुद्दे पर चर्चा होती है, तो सभी पक्षों को समय दिया जाता है. अध्यक्ष अपने विवेक के हिसाब से सदस्यों को बोलने का समय देते हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











