
संसद में उठा कफ सिरप से मौतों का मुद्दा, CBI जांच और मुआवजे की मांग पर सरकार ने दिया ये जवाब
AajTak
कफ सिरप के कारण मध्य प्रदेश और यूपी में मौतों का मुद्दा लोकसभा में उठा. इसकी सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग से संबंधित प्रश्न का सरकार की ओर से जेपी नड्डा ने जवाब दिया.
लोकसभा में बजट सत्र के पहले हाफ के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान कफ सिरप से मौतों का मामला उठा. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाते हुए सीबीआई जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे का प्रश्न पूछा. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसके जवाब में स्पष्ट कहा कि कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है.
कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि क्या सरकार इसकी सीबीआई जांच कराएगी?
उन्होंने यह भी पूछा कि जिन लोगों की मौतें हुई हैं, क्या सरकार उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी? इस प्रश्न के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि कोडीन से कोई मौत नहीं हुई है. न तो किसी राज्य में कोई मौत कोडीन के कारण हुई है, ना ही किसी केंद्र शासित प्रदेश में ही.
जेपी नड्डा ने कहा कि जब इसके कारण कोई मौत ही नहीं हुई है, तो मुआवजा देने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इतना बोलकर अपनी सीट पर बैठ गए. इसके बाद उज्ज्वल रमण सिंह ने फिर से दोहराया कि सीबीआई जांच की मांग की है. उज्ज्वल रमण सिंह के इस प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा फिर से अपनी सीट पर खड़े हुए.
जेपी नड्डा ने कहा कि जब इस तरह की कोई मौत ही नहीं हुई है, तो फिर सीबीआई जांच की भी बात हम कैसे कहें. टीडीपी सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने ड्रग रिकॉल पॉलिसी को लेकर सवाल पूछा. इसके जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि ड्रग की हम जांच करते हैं और जब वह उपयुक्त नहीं होता, तब उसे हम रिकॉल करते हैं. यह प्रॉसीजर में है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







