
संसद में अपशब्द कहने के बाद पहली बार सामने आए रमेश बिधूड़ी, बोले- No Comments
AajTak
रमेश बिधूड़ी ने बीते गुरुवार को चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बसपा नेता कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनकी टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बिधूड़ी को इस तरह का व्यवहार दोबारा करने पर "सख्त कार्रवाई" की चेतावनी दी थी.
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने रविवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ बोलते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अध्यक्ष इस घटना की जांच कर रहे हैं. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, जब बिधूड़ी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे 'नो कमेंट्स' कहा, और आगे जोड़ा कि, स्पीकर (ओम बिड़ला) इस पर गौर कर रहे हैं, मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता."
लोकसभा अध्यक्ष ने बिधूड़ी को दी चेतावनी रमेश बिधूड़ी ने बीते गुरुवार को चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बसपा नेता कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनकी टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बिधूड़ी को इस तरह का व्यवहार दोबारा करने पर "सख्त कार्रवाई" की चेतावनी दी थी.बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस उसी दिन, उन्हें भाजपा की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया, जिसमें यह बताने के लिए कहा गया कि असंसदीय भाषा का उपयोग करने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए. हालांकि, पार्टी ने विपक्षी नेताओं पर भी पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके माता-पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं.
दानिश बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो छोड़ दूंगा सदस्यता इस बीच, बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ने पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि "जब मेरे जैसे निर्वाचित सदस्य की यह हालत है तो आम आदमी की क्या हालत होगी? मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा और अध्यक्ष जांच कराएंगे, या फिर भारी मन से मैं इस बारे में सोचूंगा कि इस संसद को छोड़ दूं क्योंकि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.'
विपक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग सदन में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई के लिए और दबाव बनाया है. लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश समेत कई नेताओं ने बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी को तत्काल निलंबित करने और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









