
संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली है. पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.
संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली है. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है. जिस शख्स ने खुद को आग लगाई है वो बुरी तरह झुलसा हुआ है.
बता दें कि पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है. शख्स ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है.
मौके से मिला अधजला नोट
मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है. पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











