
संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की दिल्ली के अस्पताल में मौत
AajTak
यूपी के बागपत के रहने वाले शख्स ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी, जिससे उसका 95 प्रतिशत शरीर जल गया था. आग में बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति का इलाज RML हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई.
संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार को इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. आग में बुरी तरह से झुलसे शख्स का इलाज दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में चल रहा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले 26 साल के जितेंद्र ने नए संसद भवन के पास अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी, जिसके बाद संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग बुझाई गई थी.
घटना के बाद उसे इलाज के लिए RML अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरा परिवार शोक में डूब गया.
यह भी पढ़ें: UP: एसपी ऑफिस में खुद को आग लगाने वाले दलित युवक की मौत, जमीन पर कब्जे का था मामला
'घर पर हुए विवाद के कारण उठाया ये कदम'
मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी तहकीकात में लग गई और प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि व्यक्ति ने ये कदम बागपत में अपने घर पर हुए विवाद के कारण उठाया है. पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिवार पर उनके गांव में एक अन्य परिवार के साथ मारपीट के दो मामले चल रहे थे, जिसके कारण वो परेशान थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











