
संसद का दूसरा बजट सत्र आज से, अडानी-चीन समेत इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
AajTak
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इसके लिए विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. इस पर चर्चा के लिए आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. वहीं, कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि उनकी पार्टी अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे को उठाती रहेगी क्योंकि सरकार ने अभी तक विवाद पर जवाब नहीं दिया है.
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. सोमवार से शुरू होने वाला सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट सत्र के दूसरे चरण की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार सुबह विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक विपक्ष जांच एजेंसियों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है.
सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में सुबह करीब 10 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक हो सकती है. वही, कांग्रेस के सांसद पार्टी की रणनीति पर मंथन करने के लिए इस बैठक से पहले कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में एकत्र होंगे.
एजेंसी के मुताबिक विपक्षी दल जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, हिंडनबर्ग-अडानी विवाद, चीन को लेकर जारी विवाद, मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस अडानी समूह से जुड़े आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की मांग करती रही है. कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि उनकी पार्टी अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे को उठाती रहेगी क्योंकि सरकार ने अभी तक विवाद पर जवाब नहीं दिया है.
इसके साथ ही विपक्षी दलों ने जांच एजेंसियों के उपयोग को लेकर भी सरकार को घेरने की तैयारी की है. दरअसल, हाल ही में लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे-बेटियों के यहां ED की रेड हुई थी. साथ ही समाजवादी पार्टी, वाम दलों और DMK ने भी केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.
लोकसभा में कांग्रेस व्हिप मणिकम टैगोर ने जोर देकर कहा है कि कांग्रेस एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या के कुटिल प्रयास का आरोप लगाया था.
बजट सत्र एक महीने के लंबे अवकाश के बाद फिर से शुरू हो रहा है. टीएमसी के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान एलआईसी और एसबीआई के नुकसान, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, बेरोजगारी और केंद्रीय एजेंसियों के "दुरुपयोग" के मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








