
संविधान के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 'संविधान दिवस' पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी. इसके साथ ही सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सालभर चलने वाले समारोह की टैगलाइन 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' होगी.
आज संविधान दिवस है और देश संविधान की 75वीं सालगिरह मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी. इसके साथ ही भारत के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत होगी. उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति भी दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला स्वागत भाषण देंगे.
इस अवसर पर भारतीय संविधान की खूबियां, इसके निर्माण और ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सालभर चलने वाले समारोह की टैगलाइन 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' होगी. रिजिजू ने कहा, राष्ट्रपति के साथ भारत और विदेशों में भी लोग संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे.
26 जनवरी 1950 को लागू किया गया संविधान
संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था. बाद में इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को एक अधिसूचना जारी की थी. इसमें कहा गया था कि 26 नवंबर को हर साल 'संविधान दिवस' के तौर पर मनाया जाएगा. इसका मकसद नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रोत्साहन के तौर पर मनाया जाना है.
क्या कार्यक्रम होंगे?
- संविधान की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित एक स्मारक सिक्का और टिकट जारी किया जाएगा. - 'भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक' और 'भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा' शीर्षक वाली पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा. - भारत के संविधान की कला को समर्पित पुस्तिका का विमोचन होगा. - भारत के संविधान को संस्कृत में प्रतियां जारी की जाएंगी. - भारत के संविधान की मैथिली में प्रतियां जारी की जाएंगी.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





