
संयोग या साजिश? अदानी, सोरोस और केन्या... अमेरिका के रिश्वतखोरी आरोप से लेकर इसके वैश्विक असर तक
AajTak
जॉर्ज सोरोस का प्रभाव अमेरिका से लेकर वैश्विक राजनीति तक फैला हुआ है. अदानी ग्रुप पर अमेरिकी रिश्वतखोरी आरोप और केन्या में डील रद्द होने की घटनाएं संयोग हैं या सोरोस जैसे ताकतवर लोगों की रणनीति, यह सवाल खड़ा कर रही हैं.
जॉर्ज सोरोस का नाम अक्सर राजनीति और विवादों से जुड़ा रहता है. अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेताओं और प्रगतिशील कारणों को समर्थन देने वाले सोरोस के प्रभाव पर फिर से सवाल उठ रहे हैं. उनकी फंडिंग सीनेट मेजॉरिटी लीडर चक शूमर से लेकर कई महत्वपूर्ण न्यायिक नियुक्तियों तक देखी गई है. इस बीच, अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद केन्या ने अदानी ग्रुप की बड़ी डील रद्द कर दी. इससे यह सवाल उठता है कि क्या सोरोस का इस फैसले में कोई हाथ है, या यह सिर्फ एक संयोग है?
सोरोस का अमेरिकी राजनीति पर प्रभाव जॉर्ज सोरोस लंबे समय से अमेरिकी राजनीति में डेमोक्रेटिक नेताओं और प्रगतिशील मुद्दों के सबसे बड़े समर्थकों में से एक रहे हैं. उनकी डेमोक्रेसी पीएसी II ने जून 2024 में सीनेट मेजॉरिटी पीएसी को $2.5 मिलियन का दान दिया. 2021 से 2024 के बीच उन्होंने कुल $16 मिलियन डेमोक्रेटिक पार्टी को दिए. सीनेट मेजॉरिटी लीडर चक शूमर और सोरोस परिवार के बीच करीबी संबंधों ने हालिया राजनीतिक और न्यायिक फैसलों को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
बाइडन को सोरोस का समर्थन सोरोस ने 2020 में बाइडन के चुनाव अभियान के लिए $2,800 दिए थे. उनकी संस्था ओपन सोसाइटी फाउंडेशन ने कई 'प्रगतिशील' अभियानों को फंड किया, जैसे कि Gen Z for Change, जिसने युवाओं के बीच बाइडन की नीतियों को प्रचारित किया. यह ग्रुप व्हाइट हाउस और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के साथ काम करता है. ओपन सोसाइटी फाउंडेशन ने इसे 2020 और 2021 में $5.5 मिलियन दिए, जिसमें से $300,000 2022 में Gen Z for Change को दिए गए.
यह भी पढ़ें: 'आरोपों के तर्क व आंकड़े समझ से परे...', अडानी रिश्वत मामले में क्या है पेच, सीनियर एडवोकेट ने बताया
अदानी पर आरोप और केन्या डील रद्द मार्च 2021 में चक शूमर की सिफारिश पर ब्रीऑन पीस को न्यूयॉर्क ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट का यूएस अटॉर्नी बनाया गया. अगस्त 2021 में उन्होंने पद संभाला और हाल ही में अदानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए. इसके तुरंत बाद, केन्या सरकार ने अदानी ग्रुप के साथ 30 साल की डील रद्द कर दी. इस डील में पावर लाइन और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण शामिल था.
यह भी पढ़ें: अडानी डील्स रद्द होने के पीछे सोशल मीडिया ट्रेंड तो नहीं? केन्या सरकार के U-Turn से पहले वहां क्या हो रहा था

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









