
संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर-कश्मीर कर रहा था पाकिस्तान, भारत ने जमकर लताड़ा
AajTak
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, उससे फर्क नहीं पड़ता कि पाकिस्तान इस पर क्या सोचता है.
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई है. भारत ने पाकिस्तान पर बार-बार झूठ फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाने के लिए अपना हताशापूर्ण प्रयास जारी रखता है.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा, हम आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. लेकिन पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने एक बार फिर कश्मीर राग अलाप दिया है. जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, उससे फर्क नहीं पड़ता कि पाकिस्तान इस पर क्या सोचता है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाने के लिए बार-बार अपना हताशपूर्ण प्रयास जारी रखता है. पाकिस्तान की बहुपक्षीय मंचों पर अपने झूठ से उस प्लेटफॉर्म की पवित्रता का दुरुपयोग करने की बुरी आदत है. वह ऐसा सहानुभूति के लिए करता है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पाकिस्तान के झूठे दावों पर यह प्रतिक्रिया दी.
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समान प्रतिनिधित्व पर यूएनजीए में जी4 बयान दिया था. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि सुरक्षा परिषद सुधार जितना अधिक समय तक रुका रहेगा, प्रतिनिधित्व में कमी उतनी अधिक होगी जो सुरक्षा परिषद की वैधता और प्रभावशीलता की सबस अहम शर्त है. उन्होंने जी4 देशों- ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत की ओर से यह बयान दिया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











