
संभावना सेठ ने आदिवासी समाज पर किया था कमेंट, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी
AajTak
वीडियो में इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर संभावना और अविनाश को ट्रोल किया जा रहा है. ये वीडियो 16 जून को अपलोड किया गया था. वीडियो को लेकर निगेटिव कमेंट्स मिलने के बाद कपल ने ये वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया है. साथ ही पूरी आदिवासी कम्यूनिटी से माफी मांगी है.
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी सोशल मीडिया पर साथ में फनी वीडियो शेयर करते हैं. दोनों के सटायर वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं. संभावना और उनके पति का एक ऐसा ही वीडियो आदिवासी समाज के लोगों के निशाने पर आ गया है.More Related News













