
संभल में मिला एक और प्राचीन कुआं, जानिए क्या है इसका इतिहास
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल में एक प्राचीन कुआं मिला है. जिसे मृत्युंजय कूप कहां जा रहा है. यह कुआं जामा मस्जिद से लगभग 200 मीटर दूर मृत्युंजय महादेव मंदिर के पास स्थित है. नगरपालिका प्रशासन ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है. कुएं में मिले पत्थर इसकी प्राचीनता का संकेत देते हैं. इस स्थान पर मृत्युंजय महादेव का मंदिर होने की बात भी सामने आई है. देखें VIDEO

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











