
संभल में आगजनी और पत्थरबाजी के बीच ढाई घंटे तक हुआ जामा मस्जिद का सर्वे, पुलिस सुरक्षा में मस्जिद से बाहर लाए गए वकील विष्णु शंकर जैन
AajTak
संभल की जामा मस्जिद में करीब ढाई घंटे तक सर्वे करने के बाद भारी सुरक्षा में टीम को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया. इस दौरान बाहर लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और वकील विष्णु शंकर जैन को पुलिस सुरक्षा में दूसरे रास्ते से बाहर लाया गया. अब इस मामले में एडवोकेट कमिश्नर 29 नवबंर को अपनी रिपोर्ट देंगे.
यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के लिए टीम के पहुंचने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे वहां तनाव फैल गया है. करीब ढाई घंटे तक मस्जिद के अंदर सर्वे करने के बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा में दूसरे रास्ते से सर्वे टीम को वहां से बाहर निकाला. सर्वे करने पहुंची टीम में वकील विष्णु शंकर जैन भी शामिल थे.
सर्वे को लेकर फैला तनाव
संभल में कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे के दौरान तनाव फैलने के बाद मौके पर मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज के साथ-साथ बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को भी वहां भेजा गया है. इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनियों की भी पूरे इलाके में तैनाती कर दी गई है.
इसको लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मौके पर हालात पूरी तरह से काबू में हैं. जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है उनको चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी, बता दें कि कोर्ट के आदेश पर टीम वहां सर्वे करने पहुंची थी.
ढाई घंटे तक चला सर्वे का काम

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









