
संभल की जिस मस्जिद को लेकर हुआ बवाल, उस पर क्या कहती है ASI की रिपोर्ट? देखें
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए. नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी की, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा. अब संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये मस्जिद वास्तव में एक प्राचीन हिंदू मंदिर को ध्वस्त करके बनाई गई थी. आइए जानते हैं, अब तक इस मामले में क्या क्या हुआ और क्या कहती है ASI report.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











