
संपत्ति विवाद में बुजुर्ग कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, बेटा और बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस व्यापारी के बेटे और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य सुपारी किलर की तलाश जारी है.
मुंबई के कांदिवली इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक सुपारी किलर को सुपारी देकर अपने 70 वर्षीय व्यवसायी पिता की चाकू मारकर हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक एजेंसी को बताया कि घटना रविवार को हुई और पुलिस ने पीड़ित के बेटे और उसके व्यापारिक साझेदार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.
सीसीटीवी से लगा हत्यारों का सुराग
मृतक मोहम्मद सैयद (70) कांदिवली के चारकोप स्थित सरकारी औद्योगिक क्षेत्र में एक धातु कारखाना चलाते थे. रविवार सुबह, सैयद हमेशा की तरह अपने कारखाने गए थे. लेकिन दोपहर करीब 12 बजे उन्हें चाकू के कई घावों के साथ मृत पाया गया.
यह भी पढ़ें: पति को रोजाना 'मौत' परोस रही थी पत्नी, 17 दिन में गई जान, हैरान कर देगी मुंबई मर्डर की मिस्ट्री
जांच के दौरान पुलिस को सुबह दो लोग कारखाने के परिसर में घुसते हुए मिले. सीसीटीवी फुटेज में सैयद पर चाकुओं से जानलेवा हमला करने से पहले वे लगभग एक घंटे तक अंदर रहे. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद हमलावरों ने हथियार कारखाने के अंदर एक पानी की टंकी में फेंक दिया. जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया.
एक विशेष टीम ने नवी मुंबई में एक हमलावर का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मोहम्मद इस्लाम (26) के रूप में हुई है. जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. वहीं जब पुलिस ने उससे पूछा कि हत्या का आदेश किसने दिया था, तो उसने मृतक के बड़े बेटे हमीद सैयद (41) और उसके व्यापारिक साझेदार व करीबी दोस्त शानू चौधरी (40) का नाम लिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












