
संदेशखाली: स्टिंग वीडियो केस में BJP नेता की याचिका पर कलकत्ता HC में कल फिर सुनवाई
AajTak
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बीजेपी नेता की मुश्किलें तब बढ़ गई जब टीएमसी ने एक स्टिंग वीडियो जारी किया. वीडियो में कथित रूप से एक शख्स दावा करता देखा गया कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ उत्पीड़न का मामला 'मनगढ़ंत' था. शख्स के बारे में दावा किया गया कि वह बीजेपी के नेता गंगाधर कयाल हैं, जिन्होंने इस वीडियो मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली में बीजेपी नेता गंगाधर कयाल की याचिका पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी है. उन्होंने अपनी याचिका में नदी क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक कथित स्टिंग वीडियो की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी.
अपनी याचिका में बीजेपी नेता ने दावा किया था कि स्टिंग वीडियो को तकनीक की मदद से बनाया गया था और वीडियो में उनकी आवाज की मिमिक्री करके डाली गई थी. मसलन, बीजेपी नेता गंगाधर कयाल का कहना है कि स्टिंग वीडियो में उनकी नकली आवाज का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से दावे के मुताबिक, संदेशखाली में तनाव पैद हो रहा है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP नेताओं पर केस, चुनाव आयोग से भी शिकायत... जानें क्या है संदेशखाली स्टिंग ऑपरेशन केस
'संदेशखाली में तनाव पैदा हो रहा है', याचिका में दावा
हाई कोर्ट में बीजेपी नेता की याचिका पर अब मंगलवार को फिर से सुनवाई होगी. उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया था कि इस तरह के (स्टिंग) वीडियो से संदेशखाली में तनाव पैदा हो रहा है. याचिका में बीजेपी नेता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की थी और आशंका जताई थी कि उनकी सुरक्षा को खतरा है.
कोर्ट से सुरक्षा के लिए आदेश जारी करने की मांग

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












