
'संदेशखाली में डर लग रहा है तो यहां रहिए, खाना-पीना मुफ्त...', पीड़िताओं के लिए बंगाल राजभवन ने खोल दिए दरवाजे!
AajTak
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली केस को लेकर टीएमसी सरकार सवालों के घेरे हैं. इस बीच, राजभवन ने संदेशखाली की पीड़िताओं के लिए कोलकाता के राजभवन में पीस होम खोला गया है. राजभवन में 3 कमरे अलॉट किए गए हैं.
पश्चिम बंगाल का संदेशखाली जंग का अखाड़ा बन गया है. वहां की महिलाओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी के नेताओं ने उनका यौन शोषण किया है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम एक्शन में आई है और पीड़ित परिवारों का हाल जानने पहुंची है. इस बीच, संदेशखाली की पीड़िताओं के लिए राजभवन के दरवाजे खोल दिए गए हैं. यहां पीस होम खोला गया है. जो पीड़िताएं वहां नहीं रह पा रही हैं, वे यहां आना चाहती हैं तो आकर रुक सकती हैं. तीन कमरे अलॉट किए गए हैं.
राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी इस मामले पर नजर रख रहे हैं. राज्यपाल ने पीस होम खोलने का कदम उठाया है. राज्यपाल भी संदेशखाली गए थे. वहां पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई थी और राज्यपाल को राखी बांधी थी. उसके बाद राजभवन में पीड़ित परिवारों के कई फोन भी आ रहे थे. इन पीड़िताओं का कहना था कि हम संदेशखाली से निकलना चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखकर राज्यपाल ने गवर्नर हाउस में तीन कमरे अलॉट किए हैं.
'पीड़िताओं के रहने-खान की व्यवस्था फ्री'
यहां पर रहना, खाना-पीना निशुल्क होगा. राजभवन की तरफ से सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं. इतना ही नहीं, राजभवन के अंदर पीड़िताओं को मदद भी मिलेगी. महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ति का मालिक है संदेशखाली का आरोपी?
राजभवन का कहना है कि अगर संदेशखाली में किसी पीड़ित महिला को डर लग रहा है तो वो यहां आकर रह सकती हैं. यहां उनके खाना, पीना और रहना निशुल्क होगा. पीड़ित परिवारों को हर तरह की मदद मुहैया करवाई जाएगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











