
संदेशखाली केस: शाहजहां शेख सहित 6 के खिलाफ चार्जशीट, CBI ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
AajTak
सीबीआई ने पांच जनवरी को संदेशखली में ईडी की टीम पर हमले से जुड़े केस में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके भाई सहित छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. बशीरहाट स्पेशल कोर्ट में इन सभी पर आपराधिक साजिश रचने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है.
सीबीआई ने पांच जनवरी को संदेशखली में ईडी की टीम पर हमले से जुड़े केस में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके भाई सहित छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. बशीरहाट स्पेशल कोर्ट में इन सभी पर आपराधिक साजिश रचने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशाटी दाखिल की है, उनमें शाहजहां शेख, उसके भाई शेख अलोमगीर, सहयोगी जियाउद्दीन मोल्ला, मफुजर मोल्ला और दीदारबख्श मोल्ला का नाम शामिल है. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 307 के तहत केस दर्ज है.
वेस्ट बंगाल में करोड़ों रुपए के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में जब ईडी की टीम शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने गई तो 1000 लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दिया. इस घोटाले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण शेख को भी गिरफ्तार किया गया था.
बताते चलें कि शाहजहां शेख की पहचान टीएमसी के एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के तौर पर है. वो संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष भी रह चुका है. पहली बार उस समय चर्चा में आया, जब 5 जनवरी को ईडी की टीम उससे राशन घोटाला मामले में पूछताछ करने पहुंची थी.
उस समय शाहजहां शेख के हजारों गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था. इसके बाद से ईडी ने उसे लगातार समन जारी किया था. इसके बाद संदेशखाली उस समय सुर्खियों में आया, जब वहां की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और उसके गुर्गों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया.
इस मामले को लेकर लेफ्ट और बीजेपी सहित कई विपक्षी पार्टियों ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया. संदेशखाली में धारा 144 लगाकर विपक्ष के नेताओं को वहां जाने से रोका गया, लेकिन मामला पूरे देश में सुर्खियों में आने के बाद वेस्ट बंगाल सरकार को मजबूरन शेख को गिरफ्तार करना पड़ा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









