
संदीप महेश्वरी के इस VIDEO से आया तूफान, Youtuber को एक्सपोज करने का दावा! क्या है Scam?
AajTak
Sandeep Maheshwari vs Vivek Bindra: संदीप महेश्वरी ने आरोप लगाया है कि उनके एक यूट्यूब वीडियो को हटाने की धमकी दी जा रही है. उनके घर पर भी कई लोग आए. उनके ऐसा कहने के बाद मामले में डॉ. विवेक बिंद्रा की एंट्री हो गई.
फिल्म 'जय हो' में सलमान खान का एक डायलॉग काफी वायरल हुआ. वो एक शख्स की मदद करने के बाद कहते हैं, 'अगर आपको लगता है कि हमने आप पर एहसान किया है, तो आप थैंक्यू मत कहिए बल्कि तीन लोगों की मदद कीजिए. उनसे कहिए कि और तीन लोगों की मदद करें.' इसमें बताया गया कि ऐसे ही एक चेन बनती चली जाएगी. तो ये डायलॉग तो मदद करने को लेकर था. लेकिन मल्टी लेवल मार्केटिंग में भी कुछ इसी तरीके का इस्तेमाल होता है. जिसमें लोग अक्सर फंस जाते हैं. उनके पास आर या पार बस यही दो तरीके बचते हैं. अब इससे जुड़ा ताजा मामला क्या है, ये जान लेते हैं.
फेमस यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी को आप लोग जानते ही होंगे. इनके यूट्यूब पर 28 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इनके वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भरे पड़े हैं. संदीप महेश्वरी के यूट्यूब चैनल पर 6 दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया. जिसके बाद ऐसा तूफान आया कि अभी तक नहीं थम रहा है. उन्होंने इस वीडियो के जरिए एक बड़े स्कैम का पर्दाफाश करने का दावा किया. वीडियो में वो दो लड़कों से बात करते दिखे. हालांकि इस दौरान केवल 'एक बड़े यूट्यूबर' शब्द का इस्तेमाल हुआ. किसी का नाम नहीं लिया गया.
वीडियो हटाने का दबाव- महेश्वरी
मगर थोड़ी ही देर बाद इस मामले को कलेश में तब्दील होते देर नहीं लगी. और एंट्री हुई मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर विवेक बिंद्रा की. जो बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और संस्थापक हैं. संदीप महेश्वरी के वीडियो में उन ट्रेनिंग प्रोग्राम्स की बात की गई, जिनमें स्टूडेंट्स से भारी भरकम पैसा लिया जाता है. बाद में संदीप महेश्वरी ने अपनी यूट्यूब कम्युनिटी में पोस्ट कर बताया कि उन्हें वीडियो हटाने की धमकी मिल रही है.
संदीप महेश्वरी ने पोस्ट कर लिखा, 'मेरी टीम पर मेरे लेटेस्ट वीडियो को हटाने का काफी दबाव है. मैं ये स्पष्ट कर देता हूं. हम इसे किसी भी हालत में नहीं हटाएंगे. वीडियो में इस घोटाले का खुलासा करने वाले शख्स को अपना बयान बदलने के लिए बहुत सारे कॉल आ रहे हैं (हमारे पास सभी कॉल रिकॉर्डिंग हैं). मुझे लग रहा है कि ये और बुरा होने वाला है. लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि मैं हमारे समाज के लिए खड़ा हूं. मैं जानता हूं कि मैं अकेला नहीं हूं. आप सभी मेरे साथ खड़े हैं. सही है न?' अभी तक किसी यूट्यूबर का नाम नहीं लिया गया था. न ही संदीप महेश्वरी के वीडियो में और न ही उनके पोस्ट में.
विवेक बिंद्रा ने क्या कहा?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












