
संडे, पैनकेक और फोन की घंटी... जब बाइडेन ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति कैंडिडेसी को लेकर दिया सरप्राइज
AajTak
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुने जाने के बाद कमला हैरिस का यह पहला टीवी इंटरव्यू था. कमला हैरिस ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ की गई ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह वही पुराना राग अलापते रहते हैं. इतना कहते ही हैरिस ने एंकर से अगला सवाल पूछने को कहा.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप के आरोपों से लेकर चुनाव में उनकी जीत की संभावनाओं और अमेरिकी भविष्य को लेकर खुलकर बात की.
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुने जाने के बाद कमला हैरिस का यह पहला टीवी इंटरव्यू था. इस दौरान पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वॉल्ज भी थे. कमला हैरिस ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ की गई ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप वही पुराना राग अलापते रहते हैं. उनके पास कहने को कुछ नया नहीं है. इतना कहते ही हैरिस ने एंकर से अगला सवाल पूछने को कहा.
दरअसल पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि कमला हैरिस चुनाव से पहले तक खुद को भारतीय मूल का बताती रही हैं लेकिन चुनाव के वक्त वह अचानक से अश्वेत हो गईं. वह राजनीतिक स्वार्थ के चलते अश्वेत हो गईं.
हैरिस ने कहा कि ट्रंप एक ऐसे एजेंडे पर फोकस करते हैं, जिससे अमेरिकी ताने-बाने को नुकसान पहुंच रहा है. जब मैं अमेरिकी लोगों की इच्छाओं, उद्देश्यों और उनकी महत्वाकांक्षाओं को देखती हूं तो मुझे लगता है कि लोग एक नए कल के लिए तैयार हैं.
हैरिस ने कहा कि मेरा मानना है कि सहमति बनाना बहुत जरूरी है और समस्याओं को सुलझाने के लिए एक आम समझ और सहमति बनना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास पर ध्यान देना उनकी प्राथमिकता है. मिडिल क्लास को सपोर्ट करने और उन्हें मजबूत करने का उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होगी.
कमला हैरिस को जब आया बाइडेन का फोन

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








