
संजय सिंह शराब घोटाले में 6 महीने बाद जेल से रिहा, जानें- किन शर्तों पर मिली जमानत
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर रखा गया है. ये संघर्ष का समय है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर रखा गया है. ये संघर्ष का समय है. जेल के ताले टूटेंगे, हमारे सारे नेता छूटेंगे. ये जश्न मनाने का समय नहीं है. तिहाड़ से रिहा होने के बाद संजय सिंह अपने परिवार के साथ सीएम केजरीवाल के आवास पर सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गए.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को 2 अप्रैल को शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी थी. प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हमें संजय सिंह की जमानत पर कोई आपत्ति नहीं है. बता दें कि AAP नेता को 5 शर्तों पर जमानत दी गई है.
1- संजय सिंह दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जाएंगे. अगर किसी स्थिति में दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना पड़े तो इसकी अग्रिम सूचना प्रशासन को देनी होगी. अगर वह एनसीआर छोड़ते हैं तो वह अपनी यात्रा के कार्यक्रम को आईओ के साथ साझा करेंगे. वह अपनी लोकेशन शेयरिंग भी ऑन रखेंगे और उसे जांच अधिकारी (आईओ) के साथ साझा करेंगे.
2- संजय सिंह की जमानत के लिए एक आवश्यक शर्त ये भी है कि वह दिल्ली शराब घोटाले मामले और इसमें अपनी भूमिका को लेकर मीडिया में या फिर सार्वजनिक तौर पर किसी तरह की टिप्पणी या चर्चा नहीं करेंगे.
3- कोर्ट ने संजय सिंह को पासपोर्ट जमा करने को कहा है. पासपोर्ट को कोर्ट के समक्ष जमा करना भी एक जरूरी शर्त रखी गई है.
4- संजय सिंह को जांच में सहयोग करने को कहा है. इसके लिए कोर्ट ने कहा है कि वह जांच अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएंगे.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








