
संजय राउत बोले- राज ठाकरे को लाउडस्पीकर से सिर्फ इसलिए परेशानी, क्योंकि उनके भाई उद्धव सीएम हैं
AajTak
राज ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो शेयर किया था. इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि जब उनकी सरकार आएगी, तो मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे. अब इस वीडियो और लाउडस्पीकर मुद्दे पर शिवसेना नेता संजय राउत ने राज ठाकरे पर निशाना साधा है.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद लगातार जारी है. अब शिवसेना नेता संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा, इससे पहले जब विलासराव देशमुख, पृथ्वीराज चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस सीएम थे, तब मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा कभी नहीं उठाया गया.
संजय राउत पुणे में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, लाउडस्पीकर को लेकर हर तरफ राजनीति हो रही है, बाला साहेब ठाकरे के पुराने वीडियो को शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बोल रहे हैं. उन्होंने पूछा कि यह मुद्दा पिछले 50 साल में क्यों नहीं उठाया गया.
बाला साहेब ठाकरे को पसंद थे मुस्लिम सीएम अन्तुले - राउत
संजय राउत ने कहा, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कभी लाउडस्पीकर के मद्दे पर बात नहीं की. लेकिन अब वे इस मुद्दे को उठा रहे हैं, क्योंकि उनके भाई उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम हैं. राउत ने कहा, बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र में मुस्लिम मुख्यमंत्री को स्वीकार किया, कई युवा नहीं जानते होंगे कि बाला साहेब के सबसे पसंदीदा सीएम अब्दुल रहमान अन्तुले थे.
संजय राउत ने कहा, जब बाला साहेब से पूछा गया कि जब शिवसेना सत्ता में आएगी, तो वे कैसा सीएम चाहेंगे. इस पर उन्होंने जवाब दिया था अब्दुल रहमान अन्तुले जैसा. जो तुरंत फैसले ले और जिसकी प्रशासन पर अच्छी कमांड हो.
राज ठाकरे ने शेयर किया था बाल ठाकरे का वीडियो

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










