
संजय राउत का PM पर निशाना- 'आंदोलनजीवी' शब्द के इस्तेमाल को बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान
AajTak
संजय राउत ने किसान आंदोलन की तुलना गोधरा कांड से की. उन्होंने कहा दिल्ली की सीमा पर हो रहा किसान आंदोलन शांत और नरम है.उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी और अमित शाह आंदोलन का मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी के बाद यही लोग हिंदुओं के मसीहा बने थे.
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है. सामना के 'रोकटोक' कॉलम में राउत ने पीएम मोदी के 'आंदोलनजीवी' शब्द के इस्तेमाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में आंदोलन का तमाशा बना दिया है. वह देश में विरोध-प्रदर्शन चाहते ही नहीं हैं, वो चुप कराया गया लोकतंत्र चाहते हैं. इमरजेंसी से लेकर अयोध्या आंदोलन तक, महंगाई से लेकर अनुच्छेद 370 हटाने तक बीजेपी ने आंदोलन किया था. पीएम मोदी ने प्रदर्शनकारियों को आंदोलनजीवी कहकर स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक उड़ाया है. महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर सबसे बड़े 'आंदोलनजीवी' थे. संजय राउत ने किसान आंदोलन की तुलना गोधरा कांड से की. उन्होंने कहा दिल्ली की सीमा पर हो रहा किसान आंदोलन शांत और नरम है.उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी और अमित शाह आंदोलन का मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी के बाद यही लोग हिंदुओं के मसीहा बने थे. पीएम मोदी के परिप्रेक्ष्य से गोधरा कांड त्वरित था. लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे त्वरित नहीं बताया था. इसी गोधरा कांड के चलते पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली की गद्दी तक पहुंचे. उस घटना की तुलना में किसान आंदोलन काफी शांत और नरम है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








