
'संजय भैया, कांग्रेस और हमको बदनाम करके यहां बैठे हो', राज्यसभा में AAP सांसद पर भड़के प्रफुल्ल पटेल
AajTak
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया कि एनसीपी (अजित पवार) के सांसद प्रफुल्ल पटेल भड़क गए. प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि संजय भैया, आप कांग्रेस और हमको बदनाम करके यहां पर बैठे हो.
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गर्मागर्म बहस हुई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद प्रफुल्ल पटेल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर भड़क गए. उन्होंने कहा- संजय भैया, आप इनको (कांग्रेस को) और हमको बदनाम करके यहां बैठे हो. आसन से सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रफुल्ल पटेल को टोका और कहा कि ये सब रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. सभापति के टोकने के बाद भी प्रफुल्ल पटेल ने बोलना जारी रखा.
प्रफुल्ल पटेल ने सभापति के टोकने पर कहा कि इन्होंने हमारी पार्टी और हमारी पार्टी के एक नेता का नाम लिया है तो हमें रिस्पॉन्ड करना पड़ेगा. यूपीए सरकार के समय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ का सिंचाई घोटाला अगर आपको लगता है तो आप उनके साथ क्यों बैठे हो. उस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे. प्रफुल्ल पटेल ने अन्ना हजारे का नाम लिए बिना कहा कि आपने हमारे एक बुड्ढे बाबा को बुलाकर हमारे नेताओं को बदनाम करने का काम किया था. तब हम भी यूपीए सरकार में थे.
इस पर संजय सिंह ने कुछ कहा. प्रफुल्ल पटेल ने सवालिया अंदाज में कहा कि आपने इंडिया अगेंस्ट करप्शन क्यों चालू किया था? आपने क्लीन चिट दे दी न? दरअसल हुआ ये कि संजय सिंह जब बोल रहे थे, उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन पर सरकार को घेरते हुए छगन भुजबल का नाम ले लिया. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे, ये मोदी की गारंटी है. जब हम नजर उठाकर देखते हैं तो ऐसा लगता है कि सभी भ्रष्टाचारी बीजेपी के साथ आ जाएंगे, ये प्रधानमंत्री की गारंटी है. 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले के आरोपी, छगन भुजबल बीजेपी के साथ आ गए.
संजय सिंह के बयान पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति जताई और इसे कार्यवाही से हटाने के लिए कहा. सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह से ये कहा भी. संजय सिंह ने कहा कि आपका फैसला स्वीकार है. संजय सिंह के बाद बोलने की बारी प्रफुल्ल पटेल की थी. प्रफुल्ल पटेल ने जब बोलना शुरू किया, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और संजय सिंह को भी निशाने पर रखा.
संजय सिंह ने उठाया नीट का मुद्दा
संजय सिंह ने राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया और कहा कि पिछले सात साल में 70 परीक्षाओं के पर्चे लीक हो गए. संजय सिंह ने राम मंदिर में रामलला के लोकार्पण समारोह का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा- पूछना चाहता हूं कि जब रामलला का मंदिर बना तब मौजूदा राष्ट्रपति वहां क्यों नहीं थीं. अखिलेश यादव जो पांच साल मुख्यमंत्री रहे, आवास खाली किए तब उसे गंगाजल से धोया जाता है. ये रवैया है आपका दलितो-पिछड़ों के प्रति. उन्होंने कहा कि यह देश जैन-सिख-मुस्लिम, सबका है. संजय सिंह ने बीजेपी के नाम को लेकर कहा कि आप इसे भारतीय जनता पार्टी ही रहने दीजिए, भारतीय झगड़ा पार्टी मत बनाइए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







