
संजय निरुपम का दावा- बेल्जियम में है मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, लेकिन किसने की मदद?
AajTak
मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि वे इस समय बेल्जियम में हैं. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि परमबीर सिंह बेल्जियम कैसे पहुंचे और किसने उनकी मदद की.
बिल्डर से वसूली के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें और भी बढ़ती रही हैं. दरअसल, परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है. इसे लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह को घेरते हुए कहा कि वे तो वर्तमान में बेल्जियम में हैं. निरुपम ने यह भी सवाल किया कि मुंबई के पूर्व सीपी बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की. ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर। मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। खुद पाँच मामलों में वांटेड हैं।पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है,ये बेल्जियम में है। बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?#ParambirSingh pic.twitter.com/NwYMh6vV74

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











