
'संघ को जानने के लिए शाखा ज्वाइन करें राहुल गांधी', RSS की कौरवों से तुलना पर भड़की बीजेपी
AajTak
राहुल गांधी की संघ पर टिप्पणी पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस संगठन के बारे में वो कुछ नहीं जानते हैं, उसके बारे में कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है. आज का देश आरएसएस की वजह से खड़ा है. आरएसएस को जानने के लिए राहुल गांधी को कुछ दिनों के लिए संघ की शाखा ज्वाइन करनी चाहिए.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताया था, इसको लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है. अनिल विज ने कहा कि वो संगठन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं इसलिए उन्हें कुछ दिनों के लिए आरएसएस की शाखा में शामिल होना चाहिए.
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी की संघ पर टिप्पणी से कांग्रेस के नेता भी हैरान हैं. बीजेपी के नेता राहुल को टारगेट करने के लिए जिस शब्द का प्रयोग करते हैं, उसी का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा, 'वह पप्पू बने हुए हैं."
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने सोमवार को अंबाला में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक नुक्कड़ सभा में संघ के सदस्यों को "21 वीं सदी के कौरव" कहा था. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीबों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अपनी यात्रा के दौरान वो 'पहिए के महल' में सो रहे हैं.
अनिल विज ने कहा कि जिस संगठन के बारे में वो कुछ नहीं जानते हैं, उसके बारे में कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है. आज का देश आरएसएस की वजह से खड़ा है. आरएसएस को जानने के लिए राहुल गांधी को कुछ दिनों के लिए संघ की शाखा जॉइन करनी चाहिए. अनिल विज ने गांधी पर यह कहने के लिए भी कटाक्ष किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश में तीन गरीब लड़कियों से मिलने के बाद पदयात्रा के दौरान केवल टी-शर्ट पहनने का फैसला किया.
मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को कम से कम उन लड़कियों के घर जाना चाहिए था कि वे कैसे रहती हैं, कहां सोती हैं. वह पहियों पर एक महल में सोते हैं, जिसमें सभी लक्जरी चीजें हैं और वाहनों के बेड़े का हिस्सा हैं जो उनके साथ हैं." विज ने कहा कि उनकी यात्रा पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. उन्होंने इसके लिए फंडिंग के बारे में भी पूछा. वहीं संघ पर टिप्पणी को लेकर सीएम खट्टर ने कहा, "वह जिस तरह की टिप्पणी करते हैं, वह समझ नहीं आता कि वह किस दर्शन का पालन करते हैं."
"कभी-कभी वो शिवभक्त बन जाते हैं और फिर पूछते हैं कि हर-हर महादेव का जयकारा कौन लगाता है? कभी-कभी वह पुजारियों को निशाना बनाते हैं. कोई नहीं समझ पाता कि उनकी दिशा क्या है. ऐसा नहीं है कि केवल हम ही हैरान हैं. कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं." मुख्यमंत्री ने कहा, "वैसे भी, वह पप्पू ही हैं." राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि आरएसएस के लोग कभी भी 'हर हर महादेव' और 'जय सिया राम' नहीं कहते हैं. वे भारत के मूल्यों और 'तपस्या' के खिलाफ हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







