
संगम की रेती पर 'मुर्दों का मोहल्ला'! प्रयागराज में शवों से पटा पड़ा है गंगा का किनारा
AajTak
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में इन दिनों गंगा किनारे लाशों का अंबार दिख रहा है. मीलों तक रेत में अंतिम संस्कार किया गया है, शव दफनाए गए हैं. प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं कि कोरोना से होने वाली मौतों पर ध्यान नहीं दिया गया. गंगा नदी के किनारे ग्रामीण शवों को दफना रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे शवों को दफनाने का सिलसिला जारी है. धार्मिक महत्व रखने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नदी किनारे लाशों के अंबार दिख रहे हैं. प्रयागराज में मीलों तक रेत में शवों का अंतिम संस्कार किया गया है, सैकड़ों लाशों को दफन किया गया है. अभी यूपी के उन्नाव जिले में सैकड़ों लाशों के रेत में दफनाने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि प्रयागराज जिले में जो देखने को मिला, उसने हैरान कर दिया है. प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में गंगा के किनारे घाट की स्थिति ऐसी है कि जहां तक नजर जाती है, बस लाशें ही दिखाई दे रही हैं. इन लाशों को बीते एक से दो महीने के भीतर ही दफनाया गया है. अगर इन लाशों की गिनती की जाए तो इन लाशों की संख्या काफी ज्यादा होगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लाशों के दफनाये जाने के पीछे वजह यह है कि आसपास के लोग गरीब हैं. उनके पास दाह संस्कार के लिये भी पैसे नहीं होते. ना ही सरकार इनकी सुध लेती है. प्रशासन के जिम्मे जलाने के लिये लकड़ियों का इंतजाम करना होता है पर अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं.गंगा किनारे यूपी पुलिस का सर्च ऑपरेशन, अब तक मिले 39 शव, DGP ने जारी की लिस्टप्रशासन ने साधी है चुप्पी
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











