
श्वेता के सीक्रेट से लाइव न्यूड होने तक, जब जूम मीटिंग के दौरान हुए फनी 'हादसे'
AajTak
कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया को कई स्तर पर बदल देने का काम किया है. वर्क फ्रॉम होम और जूम मीटिंग्स लाइफस्टायल का हिस्सा हो चुकी हैं. हालांकि जूम मीटिंग के दौरान लोगों के साथ कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसके चलते सोशल मीडिया पर ये लोग अनचाहे कारणों से वायरल होने लगे हैं. जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में...
कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया को कई स्तर पर बदल देने का काम किया है. वर्क फ्रॉम होम और जूम मीटिंग्स लाइफस्टायल का हिस्सा हो चुकी हैं. हालांकि जूम मीटिंग के दौरान लोगों के साथ कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसके चलते सोशल मीडिया पर ये लोग अनचाहे कारणों से वायरल होने लगे हैं. जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में... अमेरिका में एक वर्चुअल कोर्ट मीटिंग के दौरान टैक्सास का एक वकील काफी असहज हो गया था जब वो अपने चेहरे से बिल्ली का फिल्टर हटा ही नहीं पा रहा था. इस शख्स की बेबसी का आलम ये था कि वो मीटिंग के दौरान कहने लगा था कि 'मैं कोई बिल्ली नहीं हूं. मैं इंसान हूं लेकिन मैं ये फिल्टर नहीं हटा पा रहा हूं.' इस घटना को जूम मीटिंग के इतिहास की सबसे फनी घटनाओं में शुमार किया जाता है. ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो की एक जूम मीटिंग के दौरान एक शख्स शर्टलेस नजर आया था. कोरोना वायरस महामारी के चलते ब्राजील में उस समय लॉकडाउन की शुरुआत ही हुई थी. ये शख्स मीटिंग के दौरान नहाने चला गया था और कैमरा ऑफ करना भूल गया था. जब ये शख्स नहाकर निकला तो उसकी शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












