
श्रेयस तलपड़े को कम उम्र में कैसे पड़ा था दिल का दौरा? बोले वैक्सीन पर शक है मुझे
AajTak
दिसंबर 2023 में एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था. इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था. उनके परिवार के लिए ये पल काफी कठिन था, लेकिन अब वो स्वस्थ हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस मुश्किल समय को याद किया.
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े इंडस्ट्री में काफी मेहनती और टैलेंटेड एक्टर में शुमार किए जाते हैं. उनके निभाए हुए किरदार सभी को याद रहते हैं. श्रेयस का फिल्म 'गोलमाल' में 'लक्ष्मण' का किरदार काफी फनी था. वो आज भी कहीं जाते हैं तो लोग उनसे लक्ष्मण की ही तरह बात करने की रिक्वेस्ट करते हैं.
सभी के चेहरे पर खुशी लाने वाले श्रेयस, अचानक से एक बार लोगों को थोड़े समय के लिए परेशान कर दिए थे. दिसंबर 2023 में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था. इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था कि आखिर कैसे एक अच्छे खासे, हंसते खेलते आदमी को इतनी कम उम्र में भी दिल का दौरा पड़ सकता है.
श्रेयस को पड़ा था दिल का दौरा, सुनाया पूरा वाकया
श्रेयस और उनके परिवार के लिए ये पल काफी कठिन था, लेकिन अब एक्टर स्वस्थ और फिट हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस मुश्किल समय को याद किया और उसपर खुलकर बात की. उन्होंने अपने दिल के दौरे पड़ने के संभावित कारणों को भी सभी के सामने रखा.
एक्टर ने कहा, 'मुझे जब दिल का दौरा पड़ा, तब डॉक्टर ने कहा कि शायद कोलेस्ट्रॉल एक कारण हो सकता है इसके पीछे. ऐसा नहीं था कि मेरा कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था, थोड़ा बहुत बढ़ा हुआ था. फिर उन्होंने कहा कि शायद फैमिली में कभी किसी को हुआ होगा तो इस वजह से, जो सच है. हमारे पास इसका कोई प्रूफ नहीं है और ना ही मुझे ये कहना चाहिए लेकिन जो कोविड की वैकसीन हमने ली है, मुझे उसपर बिलकुल भरोसा नहीं है.'
'क्योंकि वैकसीन के बाद ही मेरे शरीर में काफी बदलाव आए हैं. मैं उन लोगों में से हूं जो अपने शरीर को सुनने की कोशिश करते हैं. जो पहले आप 1 घंटा कसरत करने के बाद थका करते थे, अब सिर्फ 15-20 मिनट में थक रहे हैं तो जाहिर है कुछ तो गलत है. लेकिन अब जो होना होता है, वो होकर ही रहता है. भगवान की कृपा है कि मैं ठीक हूं.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










