
श्रृंगार गौरी विवाद LIVE: आज भी होगा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, टीम पहुंची
AajTak
सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रतिनिधियों का दल ज्ञानवापी मस्जिद पहुंच गई है.
वाराणसी के श्रृंगार गौरी विवाद में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हो रहा है. सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रतिनिधियों का दल ज्ञानवापी मस्जिद पहुंच गई है. एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की मांग कोर्ट से खारिज किए जाने के बाद सर्वे का आज दूसरा दिन है.
बताया जा रहा है कि आज गुम्बदों का सर्वे हो सकता है. इस संबंध में वकील हरिशंकर जैन और विष्णु जैन ने आज सर्वे पूरा कर लिए जाने की उम्मीद जताई और कहा कि आज मस्जिद के हिस्से में जो मंदिर का भाग माना जा रहा है, वहां सर्वे होगा. इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार का भी सर्वे हो सकता है जहां आज भी हिंदू मंदिर विध्वंस के अवशेष दिखाई देते हैं. तस्वीरें इसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं.
ये भी पढ़ें- माता श्रृंगार गौरी और उनकी पूजा का क्या है महत्व, कैसे शुरू हुआ काशी में विवाद?
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन और हरिशंकर जैन के मुताबिक बहुत सी ऐसी चीजें उन्हें पहले दिन के सर्वे में दिखाई दी हैं जो आज तक लोगों ने नहीं देखी. 1992 के बाद से आज तक कोई भी तहखाने के कमरों में नहीं गया था लेकिन अब सब कुछ सामने आएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे पूरा होने के बाद इस संबंध में जानकारी निकल कर सामने आ सकती है कि इस दौरान क्या-क्या मिला.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









