
श्रीलंका से 21 भारतीय मछुआरों की घर वापसी, कोलंबो से चेन्नई के लिए हुए रवाना
AajTak
उच्चायोग ने रिहा किए गए मछुआरों की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं.' गुरुवार को भारतीय मिशन ने एक्स पर बताया, 'डीएचसी डॉ सत्यंजल और अन्य अधिकारियों ने आज मछुआरों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल लिया और एक दिन के भीतर उनकी वापसी का आश्वासन दिया.'
भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं. कोलंबो में भारतीय उच्चायोग और जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने श्रीलंकाई सरकार के अधिकारियों के सहयोग से भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की थी.
भारतीय मछुआरों की घर वापसी
उच्चायोग ने रिहा किए गए मछुआरों की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं.' गुरुवार को भारतीय मिशन ने एक्स पर बताया, 'डीएचसी डॉ सत्यंजल और अन्य अधिकारियों ने आज मछुआरों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल लिया और एक दिन के भीतर उनकी वापसी का आश्वासन दिया.'
विवादों की प्रमुख वजह रहा है मछुआरों का मुद्दा
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में विवाद की एक प्रमुख वजह रहा है. यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की और श्रीलंकाई क्षेत्रीय जल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया.
भारतीय मछुआरे की मौत पर दर्ज कराया विरोध

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











