
श्रीलंका से भागे गोटाबाया राजपक्षे को ग्रीन कार्ड का इंतजार, पत्नी के पास अमेरिकी नागरिकता
AajTak
Gotabaya Rajapaksa: मीडिया हाउस डेली मिरर के मुताबिक अमेरिका में राजपक्षे के वकीलों ने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए जरूरी आवेदन प्रक्रिया पिछले ही महीने शुरू कर दी थी. इस प्रक्रिया के तहत अब कोलंबो में उनके वकील भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जमा करेंगे. राजपक्षे की पत्नी लोमा राजपक्षे भी अमेरिका की नागरिक हैं.
Gotabaya Rajapaksa: आर्थिक संकट के बीच अपने देश को छोड़कर भागे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अमेरिका में सेटल होने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपक्षे अपनी पत्नी और बेटे के साथ अमेरिका में सेटल होना चाहते हैं. इसलिए वे अमेरिकी ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
श्रीलंका के मीडिया हाउस डेली मिरर के मुताबिक अमेरिका में राजपक्षे के वकीलों ने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए जरूरी आवेदन प्रक्रिया पिछले ही महीने शुरू कर दी थी. इस प्रक्रिया के तहत अब कोलंबो में उनके वकील भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जमा करेंगे.
राजपक्षे की पत्नी लोमा राजपक्षे अमेरिका की नागरिक हैं. इस नाते गोटाबाया ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन देने के योग्य हैं.
दरअसल, राजपक्षे के पास पहले अमेरिकी नागरिकता थी, लेकिन 2019 में श्रीलंका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी थी.
राजपक्षे ने श्रीलंका की सेना से रिटायरमेंट लेकर 1998 में अमेरिका जाने का फैसला किया था. वे वहां आईटी सेक्टर में काम करते थे. गोटाबाया राजपक्षे 2005 में अमेरिका से वापस श्रीलंका आ गए थे.
रिपोर्ट के मुताबिक गोटाबाया राजपक्षे इस समय बैंकॉक के एक होटल में अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं. पहले राजपक्षे नवंबर तक थाइलैंड में ही रहने वाले थे, लेकिन अब वे 25 अगस्त को श्रीलंका वापस आएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







