
श्रीलंका: राष्ट्रपति गोटबाया ने इस्तीफे पर किए दस्तखत, स्पीकर आज करेंगे ऐलान
AajTak
बीती रात राजपक्षे के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ और एयरपोर्ट कर्मियों ने देश छोड़ने से रोक लिया था. भारी प्रदर्शन और इमीग्रेशन स्टाफ की अनुपस्थिति में बासिल राजपक्षे को वापस लौटना पड़ा था.
श्रीलंका के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने से पहले शर्तें रख दी हैं. उन्होंने परिवार समेत खुद के लिए सुरक्षा मांगी है. उन्होंने कहा है कि वे परिवार समेत देश से बाहर जाना चाहते हैं. ऐसे में सुरक्षित भेजे जाने की गारंटी दी जाए. गोटबाया की तरफ से तीन दिन पहले ऐलान किया गया था कि वे 13 जुलाई को पद से इस्तीफा दे देंगे. अब गोटबाया की तरफ नई शर्तों ने एक बार माहौल को गरमा दिया है. इस बीच खबर है कि गोटबाया ने एक दिन पहले ही यानि सोमवार को इस्तीफे पर दस्तखत कर दिए हैं. स्पीकर कल इसका ऐलान कर सकते हैं.
वहीं, डेली मिरर के मुताबिक गोटाबाया राजपक्षे ने कल अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसमें तारीख 13 जुलाई लिखी है. अब गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफे को लेकर बुधवार को स्पीकर अभयवर्धने सार्वजनिक तौर पर ऐलान करेंगे. बताया गया है कि राजपक्षे अभी भी देश में हैं और सशस्त्र बल के तगड़े सुरक्षा घेरे में हैं.
बताते चलें कि तीन दिन पहले राष्ट्रपति ने स्पीकर को इस्तीफे की जानकारी दी थी. लेकिन पिछले दो दिनों में स्पीकर से बातचीत के दौरान इस्तीफे का जिक्र नहीं हुआ है. बुधवार को गोटाबाया राजपक्षे को इस्तीफा देना है, लेकिन उससे पहले उन्होंने खुद के और परिवार के लिए देश से बाहर जाने के लिए सुरक्षित पैसेज मांगा है.
कल रात भाई ने श्रीलंका छोड़ने की कोशिश की थी
बीती रात राजपक्षे के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ और एयरपोर्ट कर्मियों ने देश छोड़ने से रोक लिया था. भारी प्रदर्शन और इमीग्रेशन स्टाफ की अनुपस्थिति में बासिल राजपक्षे को वापस लौटना पड़ा था. बासिल श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री हैं. हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था. राजपक्षे परिवार के खिलाफ श्रीलंका में भारी रोष देखने को मिल रहा है. लोगों को आशंका थी कि राजपक्षे परिवार जल्दी ही देश छोड़कर भागने की कोशिश करेगा.
अगर इस्तीफा नहीं दिया तो बिगड़ सकते हालात

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







