
श्रीलंका में बढ़ते संकट के बीच चीन ने दी अपने नागरिकों को चेतावनी, कहा- किसी भी प्रोटेस्ट में शामिल न हों
AajTak
श्रीलंका में लगातार बिगड़ते हालातों के बीच चीन ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह श्रीलंका में किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हों. साथ ही कहा है कि अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें और घरों से बाहर न निकलें.
आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. शनिवार को प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास में घुस गए थे. जबकि प्रोटेस्ट कर रहे लोगों के एक समूह ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी थी. इसी बीच चीन ने अपने लोगों को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लें. दरअसल, चीन ने श्रीलंका में अरबों डॉलर का निवेश किया है.
एजेंसी के मुताबिक कोलंबो में चीनी दूतावास ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें श्रीलंका में चीनी नागरिकों को स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करने के लिए कहा गया. स्थानीय मीडिया के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटिस में चीनी नागरिकों से किसी भी विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी गई है.
चीन में खाने और पेट्रोल-डीजल का संकट
दूतावास ने चीनी नागरिकों से कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने और कोलंबो में प्रधानमंत्री के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया है, लेकिन वह इस पूरे घटनाक्रम से दूर रहें. रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका में इन दिनों खाने और पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गई है.
चीनी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
दूतावास ने यह भी कहा है कि चीनी नागरिक सतर्क रहें. सुरक्षित रहें, बाहर जाने से बचें, कम्युनिकेशन के सभी माध्यम ऑन रखें. और दूतावास के नोटिस और रिमाइंडर से अपडेट रहें. चीन की ओर से इस तरह की चेतावनी इसलिए जारी की गई है क्योंकि श्रीलंका में अरबों डॉलर के इन्वेस्ट से तैयार किए जा रहे कई चीनी प्रोजेक्ट पर चीनी नागरिक काम कर रहे हैं. इन परियोजनाओं में हंबनटोटा बंदरगाह शामिल है, जिसे चीन ने 99 साल के पट्टे पर हासिल किया है. साथ ही कोलंबो बंदरगाह शहर परियोजना भी शामिल है.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







