
श्रीलंका: भीड़ से डरकर सांसद ने किया सुसाइड, फिर क्यों सुलग उठा पड़ोसी देश?
AajTak
Sri Lanka Crisis: 'सोने की लंका' इस वक्त जल रही है. आर्थिक मंदी से त्रस्त प्रदर्शनकारी अब उग्र हो चुके हैं. इस आग में पीएम राजपक्षे समेत कुछ सांसदों के घर की आहुति दे दी गई है.
Sri Lanka Crisis: आर्थिक मंदी से जूझ रहा श्रीलंका अब गुस्से की आग में जल रहा है. इसमें सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद को जान गंवानी पड़ी है, वहीं महिंदा राजपक्षे का घर भी फूंक डाला गया. श्रीलंका में सोमवार को काफी रक्तपात हुआ, जिसमें सांसद समेत कुछ लोगों की जान गई वहीं 150 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. वहीं राजपक्षे ने अब पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है.
हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने देशभर में फिर से कर्फ्यू लगा दिया है वहीं राजधानी कोलंबो में तो सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सेना को सौंप दिया गया है.
यह भी पढ़ें - श्रीलंका में भयानक हिंसा, महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर को भीड़ ने फूंक डाला
दरअसल, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर के बाहर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे. इस बीच उनके भाई और पीएम राजपक्षे के कट्टर समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया. इसके बाद हिंसा भड़क गई.
सांसद ने खुद को मारी गोली
सोमवार को सत्ताधारी पार्टी (Sri Lanka Podujana Peramuna) के सांसद Amarakeerthi Athukorala की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, उनकी गाड़ी को निट्टंबुवा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घेर लिया था. लोगों का कहना है कि इस दौरान सांसद की SUV गाड़ी से फायरिंग हुई. इसपर भीड़ भड़क गई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











