
श्रीलंका ने तमिलनाडु के 21 और मछुआरों को किया गिरफ्तार, राज्य के नेताओं ने केंद्र से की ये मांग
AajTak
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की नौसेना ने तमिलाडु के 21 और मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले भी कई गिरफ्तारियां हुई हैं. मामले को लेकर राज्य के बीजेपी अध्यक्ष और पीएमके लीडर ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की जाए.
तमिलनाडु (Tamilnadu) के 21 और मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उनकी नौकाओं सहित गरिफ्तार कर लिया है. इस पर प्रदेश में कई जगह विरेध प्रदर्शन भी देखने को मिला. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु यूनिट और पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने रविवार को केंद्र से गुजारिश की है कि मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित जल्द से जल्द रिहा करवाया जाए.
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai) और पीएमके लीडर अंबुमणि रामदास ने कहा कि श्रीलंका ने 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनकी दो नावें भी जब्त कर ली गई हैं. मछुआरों को 16 मार्च की रात को श्रीलंकाई अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था.
'हम गुजारिश करते हैं...'
अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए लिखा कि हम श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के रामेश्वरम के 21 मछुआरों की हिरासत को आपके ध्यान में लाना चाहते हैं. इन मछुआरों की मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है. हम गुजारिश करते हैं कि आप मामले में हस्तक्षेप करें.
मामले को लेकर राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार से गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में तमिलनाडु और कराईकल (पुडुचेरी) के लगभग 58 मछुआरों को श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पिछले दो महीनों में 80 से ज्यादा मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है.
पीएमके लीडर ने केंद्र सरकार की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि श्रीलंका द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी और हमलों की छूट नहीं देनी चाहिए. केंद्र सरकार को सभी 58 मछुआरों और उनकी सभी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







