
श्रीलंका को बनाया 'पंचिंग बैग', अब नहीं पड़ेगा 'बड़ों' की लड़ाई में : रानिल विक्रमसिंघे
AajTak
संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिन्द महासागर में अगर 'बड़ी शक्तियां'' अपने वर्चस्व की लड़ाई करती हैं, तो वह उसका हिस्सा नहीं होगा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दुनिया ने हंबनटोटा के चक्कर में श्रीलंका को 'पंचिंग बैग' बना दिया है.
श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर हाल में चीन का एक जहाज डॉकिंग के लिए पहुंचा और इस पर भारत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी. अब इस घटना के कुछ दिन बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने इशारों-इशारों में अपने देश की नीति साफ कर दी है. आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के बारे में उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि प्रशांत महासागर क्षेत्र जैसी समस्याएं अब हिन्द महासागर क्षेत्र में भी आएं. साथ ही हिन्द महासागर की भू-राजनीतिक व्यवस्था की वजह से दुर्भाग्यवश हंबनटोटा के लिए श्रीलंका को 'पंचिंग बैग' बना दिया गया है. ऐसे में श्रीलंका इस क्षेत्र में 'बड़ी शक्तियों की वर्चस्व की लड़ाई' में भागीदार नहीं होगा.
नहीं चाहते हिन्द महासागर बने रण क्षेत्र
विक्रमसिंघे बुधवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएट बच्चों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा- हम किसी सैन्य गठबंधन में भाग नहीं लेते हैं. वहीं हम नहीं चाहते कि प्रशांत महासागर क्षेत्र की परेशानियां हिन्द महासागर क्षेत्र मे आएं. हम इस जगह को संघर्ष या रण क्षेत्र नहीं बनाना चाहते. अगर बड़ी शक्तियां कोई लड़ाई लड़ती हैं, तो श्रीलंका उसका भागीदार नहीं होगा.
रानिल विक्रमसिंघे का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ दिन पहले चीन का एक जहाज 'युआन वांग 5' दोबारा ईंधन भरवाने श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पहुंचा था. चीन के जहाज की इस डॉकिंग को लेकर चीनी राजूदतावास और भारतीय उच्चायोग के बीच वाकयुद्ध की स्थिति देखी गई थी.
हंबनटोटा के लिए बनाया 'पंचिंग बैग'
हंबनटोटा पोर्ट को लेकर रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि हिन्द महासागर की जियोपॉलिटिक्स के चलते श्रीलंका को इस पोर्ट की वजह से पंचिंग बैग बना दिया गया है. लेकिन ये कोई सैन्य बंदरगाह नहीं, बल्कि हमारा एक कमर्शियल बंदरगाह है. ये बंदरगाह हमारे रणनीतिक महत्व को दर्शाता है.''

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








