
श्रीलंका के बुर्का बैन के फैसले पर भड़का पाकिस्तान, दी धमकी
AajTak
श्रीलंका के बुर्का बैन के फैसले को लेकर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है. श्रीलंका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते भी नजर आए. पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा कि श्रीलंका के कदम से उसकी छवि को और नुकसान पहुंचेगा.
श्रीलंका के बुर्का बैन पर कानून लाने के ऐलान को लेकर पाकिस्तानी उच्चायोग ने कड़ी आपत्ति जताई है. श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने कहा है कि इससे श्रीलंका और दुनिया के मुसलमानों की भावनाओं को चोट पहुंचेगी. विरोध जताने के साथ-साथ पाकिस्तान ने इशारों-इशारों में श्रीलंका को धमकी भी दे दी. बुर्का बैन से जुड़ी एक खबर को ट्वीट करते हुए श्रीलंका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त साद खट्टाक ने कहा, "बुर्का बैन से श्रीलंका और दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी. कोरोना महामारी की वजह से श्रीलंका पहले ही आर्थिक मुश्किलों में घिरा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी श्रीलंका को अपनी छवि को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे दौर में, आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद, सुरक्षा के नाम पर इस तरह के विभाजनकारी कदम उठाने से देश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों को लेकर सवाल और बढ़ेंगे."
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











